Advertisment

Breaking : गया सीट से मांझी ने जीता चुनाव

पटना : लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। देश में अबतक एनडीए को 297, इंडिया गठबंधन को 227 और अन्य को 19 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं बिहार की बात करें तो अभी तक के फाइनल आंकड़े की बात करें तो एनडीए 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन नौ सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव जीते जीतनराम मांझी

आपको बता दें कि गया लोकसभा सीट से हम के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए के उम्मीदवार व जीतनराम मांझी चुनाव जीत चुके हैं। जीतनराम मांझी करीब एक लाख एक हजार आठ सौ बारह मतों से विजयी हुए हैं। गया सीट से मांझी को कुल 4,94,960 जबकि महागठबंधन से राजद के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को करीब 3,93,148 वोट हासिल हुआ है।

डीएम त्यागराजन ने मांझी को दिया जीत का सर्टिफिकेट

गया के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम के द्वारा जीतनराम मांझी को जीत का सर्टिफिकेट दिया। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं। वह पूरे तौर पर एनडीए से जुड़े रहेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते रहेंगे। मांझी ने कहा कि हम अपेक्षा कर रहे थे कि 400 सीट आएगी, लेकिन इतनी सीट नहीं आई। फिर भी हमारी सरकार अच्छे बहुमत से बन रही है।

यह भी पढ़े : Breaking : जीत के रंग में रंगे चिराग, 5 सीटों पर जबरदस्त बढ़त 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...

Amrit Bharat Express Bihar: बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, नई...

Amrit Bharat Express Bihar: रेल यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। देश के अलग-अलग रेल मार्गों पर...

Bihar Land Registry: 17 अगस्त से बड़ा बदलाव, WhatsApp पर मिलेगा...

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा...