Advertisement
Advertisement

12 सूत्री मांगों को लेकर मनोज हाड़ी धनबाद से दिल्ली पैदल यात्रा पर निकले

धनबादः जिले के रहने वाले मनोज हाड़ी ने भारत को नशामुक्त, एक देश एक शिक्षा, सफाई कर्मियों को शहीद का दर्जा, भारत अपराध मुक्त जैसे 12 सुत्री मांगों को लेकर आज से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा पर निकल रहें हैं. उनके इस सराहनीय कार्य के लिए धनबाद भीम सेना ने भी उनका सहयोग किया है. गाजे बाजे के साथ धनबाद के रंधीर वर्मा चौक से बरवाअड्डा किसान चौक तक सैकड़ों साथी हाथों में जय भीम का नारा देते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

जंतर-मंतर पर अन्शिचित कालीन धरना देगें

मनोज हांडी ने बताया कि आज नशे की वजह से भारत वर्ष के हर कोने में युवा अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं और अपराध में बढ़ोतरी भी हो रही है. प्रधानमंत्री भारत को नशा मुक्त देश बनाये साथ ही एक देश एक शिक्षा को लागु करें ताकि सभी भारत वासियों को एक समान शिक्षा मिल सके. इन्हीं सभी मांगों को लेकर पहले चरण में उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया था. आज से दिल्ली पैदल यात्रा करेंगे साथ ही दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री को 12 सुत्री मांगों के ज्ञापन सौंप कर जंतर-मंतर पर अन्शिचित कालीन धरना देगें.

तीन चरण में कर रहे आंदोलन

मनोज हांडी ने बताया तीन चरण में यह आंदोलन की शुरुआत की गई है. पहले चरण 25 अगस्त को की गई थी. दूसरे चरण में आज पैदल यात्रा निकाली जा रही है. जो की धनबाद से दिल्ली तक की पैदल यात्रा की जाएगी और तीसरा चरण में पीएम मोदी को 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने के 10 दिन बाद जंतर मंतर पर आमरण अनशन किया जाएगा. वहीं मनोज हाड़ी ने बताया की पैदल यात्रा की शुरुआत कार्यकर्ताओं के साथ रणधीर वर्मा से होते हुए बरवा अड्डा चौक तक की जाएगी. उसके बाद वो अकेला पैदल दिल्ली के लिए रवाना होंगे. करीब ढाई महीने में दिल्ली की दूरी तय करेगें.

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...