बंधु तिर्की के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेंगे झारखंड कांग्रेस आदिवासी इकाई के कार्यकर्ता

commercial advertisement
Ad

रांची: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर निशाना साधा।

उन्होंने देश में भाजपा के शासनकाल में आदिवासियों के प्रति हो रहे दुर्भावनापूर्ण कार्यों को चुनौती दी। विशेष रूप से, मणिपुर की हालत को उदाहरण के तौर पर उठाते हुए, उन्होंने बताया कि यहां होने वाली हत्याएं, घरों को जलाना और उस प्रदेश के आदिवासी लोगों के साथ होने वाले अन्य अत्याचारों के कारण लोगों को शर्मसार कर रहे हैं।

इसलिए, उन्होंने मणिपुर की घटना को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन करने की मांग की, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस आदिवासी इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने इस महाधरना के माध्यम से मणिपुर में सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया और केंद्र सरकार से अन्य प्रदेशों में आदिवासी समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने की अपील की।

Durand Cup 2026: रांची में कल होगा 135वें डूरंड कप का...

रांची में पहली बार 135वें डूरंड कप का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर एफसी आमने-सामने होंगी।...

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस,...

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस सामने आया। सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों...