Advertisement
Advertisement

मानव बलों की अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आगामी त्योहारों में देंगे धरना

बक्सर : जिले भर के विद्युत विभाग के मानव बल बिजली विभाग में विभागीय शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बैठक का संचालन मानव बल के जिलाध्यक्ष मो. असलम इराकी ने की। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों की मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो हम सभी आगामी त्योहारों में धरना पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में विद्युत विभाग के द्वारा मानव बल का शोषण किया जा रहा है। जबकि हम सभी 24 घंटे पूरे महीना काम करते हैं लेकिन विभाग के द्वारा हमें 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है। इसलिए जिले भर के मानव बल एकत्रित हुए हैं। अपने अधिकार के लिए हम सभी एक होकर सरकार का विरोध करेंगे। अगर सरकार हम सभी की मांग त्योहार से पहले नहीं मानती है तो हम सभी धरना पर जाएंगे और विद्युत कार्य प्रभावित हो जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका भुगतान सरकार को भुगतान पड़ेगा।

यह भी पढ़े : बक्सर SP शुभम आर्य ने नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...