Advertisement
Advertisement

मानव बलों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

बक्सर : बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को मानव बलों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय बाजार समिति रोड में धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हाथ में तख्ती लिए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद यूनियन का एक शिष्टमंडल डीएम अंशुल अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें को मांग पत्र सौंपा। मौके पर मानव बल यूनियन के अध्यक्ष असलम इराकी ने बताया कि कंपनी के नियमित कर्मियों की तो कई सारी मांगे हैं ही, लेकिन सबसे विकट स्थिति एजेंसी के माध्यम से कार्य करने वाले मानव बलों की है। करीब हजार रुपए मासिक मजदूरी पर सभी मानव बल कार्य कर रहें हैं। निरंतर दो चार मानव बल स्पर्शघात के शिकार अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन के पास इनके लिए कोई नीति नहीं है।

कंपनी ने इन मानव बलों के वेतन और छुट्टी आदि के लिए पिछले वर्ष के अंत में एक कमेटी भी गठित की थी, लेकिन उस कमेटी की आज तक कोई बैठक तक नहीं हो सकी है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में कर्मियों के लिए संघर्ष के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यूनियन के अध्यक्ष असलम इराकी ने एजेंसी मुक्त मानव बल की साठ वर्ष की सेवा पक्की करने, बोनस अधिनियम के तहत बोनस का भुगतान करने, मानव बलों को वर्दी मुहैया कराने और महीने भर के काम के बदले 26 दिनों के वेतन की नीति बदलने की मांग की।

यह भी पढ़े : बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर यूनियन का एकदिवसीय धरना

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...