व्यक्ति का क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद

पटना सिटी : पटना में आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी स्थित मालसलामी थाना क्षेत्र की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति की क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है।

यह घटना पटना सिटी के पत्थर घाट का है, जहां एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की ईंट से मारकर हत्या की गई है। जानकारी अनुसार, पत्थर घाट पर स्थानीय लोगों के द्वारा एक डेड बॉडी मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंची। मृत व्यक्ति की पहचान चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब का रहने वाला मोहम्मद शकील के रूप में किया गया है। हालांकि इसकी हत्या करके ठिकाने लगाने वाले अपराधी कौन है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं मालसलामी थाना की पुलिस का कहना है कि रविवार की रात ही घटना को अंजाम दिया गया है, अपराधी की शिनाख्त कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : सड़क हादसे में 2 युवक की दर्दनाक मौत

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...