प्रकाशित: अपडेट:
पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना पुलिस की महिला दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी गिरफ्तार हुए हैं। पीएसआई अंजनी कुमारी, हवलदार सिखारी कुमार और होमगार्ड जवान सुबोध कुमार गिरफ्तार हुए हैं। 30 हजार अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से अवैध वसूली की पुष्टि हुई। एसएसपी राजीव मिश्रा ने सभी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। साथ ही एक होमगार्ड का जवान फरार है। थाने का निजी ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ है। पटना के बेऊर थाना का मामला बताया जा रहा है।

राजीव कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


















