20 सूत्री की बैठक में अधिकारी पर लगे कई गंभीर आरोप

कैमूर : 20 सूत्री की बैठक में लगे अधिकारियों पर कई आरोप लगे। अधिकारी अवैध जमीन की बिक्री करा रहे हैं। कैमूर जिले के मोहनिया के सीओ और थानाध्यक्ष पर हेरोइन, गांजा और शराब के तस्करी रोकने में असफल हो रहे हैं। आज मोहनिया प्रखंड परिसर में 20 सूत्री की बैठक की गई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा जमीन से जुड़ा था। जमीन के मोटेशन रशीद जमीन कब्जा को लेकर राजस्व विभाग की घोर लापरवाही सामने आई। कई जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया।

DIARCH Group 22Scope News

20 सूत्री के सदस्यों ने जमीन से जुड़े मामले को उठाया

आपको बता दें कि 20 सूत्री के सदस्यों ने जमीन से जुड़े मामले को उठाया। जिसमें राजस्व विभाग की मिलीभगत से हो रहे खेल का उजागर किया और अपने सबंधित अधिकारी से इसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं मोहनिया क्षेत्र में चल रहे हेरोइन, गांजा और शराब तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का मोहनिया थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है।

यह भी देखें :

‘जमीन के कागजात बनाने से लेकर जमीन कब्जे तक मिलीभगत होता है’

वहीं कई सदस्यों ने जमीन से जुड़े मामले को उठाया। जिसमें राजस्व विभाग पर गंभीर आरोपी लगाया कि जमीन के कागजात बनाने से लेकर जमीन कब्जे तक मिलीभगत होता है। जिससे आम जनता परेसान है। बिजली विभाग और पीएम आवास योजना सहित कई विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। मोहनिया प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष नंदन राय ने जमीन, शराब, हेरोइन और गांजा तस्करों से जुड़े मामले को जिला स्तर पर उठाने का मांग किया।

यह भी पढ़े : बिहार का इकलौता एकलव्य राज्यस्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के स्थानांतरित करने पर लोगों में विरोध…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img