20 सूत्री की बैठक में शामिल हुए विजय चौधरी, सरकार के योजनाओं के बार में की समीक्षा

पूर्णिया : पूर्णिया जल संसाधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी 20 सूत्री की बैठक में शामिल हुए। जिसमें बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की और कई अहम निर्देश भी दिए। इस मौके पर सभी विधानसभा के विधायक पूर्णिया के सांसद और सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया में विकास की गति काफी तेज है और बाढ़ को लेकर पूर्णिया में भी बिहार के अन्य जिलों की तरह समस्याएं आती है। जिसका अस्थाई निदान हाई डेम बनाना है लेकिन इस दिशा में नेपाल की तरफ से सहयोग नहीं मिलता।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद जो जरूरी कदम बाढ़ पीड़ितों के लिए उठाया जाता है। उपचुनाव के संबंध में कहा कि एनडीए की सभी सीटों पर मजबूत दावेदारी है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न मांगे जाने पर कहा कि लोकतंत्र है कोई कुछ भी मांग सकता है। अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान पर कहा कि हमने नहीं सुना है। मगर सूबे में सभी धर्म और और जाति के लोग रहने के लिए स्वतंत्र हैष सभी के सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

यह भी पढ़े : पूर्णिया में हादसे का शिकार हुई मंत्री लेसी, ICU में भर्ती

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...