UGC के नए अधिनियम को लेकर कई सामाजिक संगठनों का विरोध शुरू, मंत्री ने कहा- कोई विवाद नहीं

मोतिहारी : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए अधिनियम को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने विरोध जाताना शुरू कर दिया है। इसको लेकर बिहार सरकार में जदयू कोटे से बने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा बयान आया है। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यूजीसी को लेकर बिहार में कोई विवाद नहीं है।

मंत्री सुनील कुमार मोतिहारी में कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

मंत्री सुनील कुमार मोतिहारी में कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कर्पूरी के विचारों को रखने के बाद मीडिया से द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यूजीसी को लेकर बिहार में कोई विवाद नहीं है। हमारी सरकार का बजट शिक्षा के लिया काफी ज्यादा दिया गया है। साथ ही उच्च शिक्षा को लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है।

निजी विद्यालयों को चिन्हिंत कर कार्रवाई की जाएगी – मंत्री सुनील कुमार

विद्यालय के नए सत्र में किताब व ड्रेस खरीद के लिए निजी विद्यालयों के मनमानी को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि वैसे निजी विद्यालयों को चिन्हिंत कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : UGC NET Career 2025: यूजीसी नेट के बाद 4 बड़े सेक्टर में मिलते हैं शानदार Job Options, दिसंबर सेशन की परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img