आद्रा मंडल में छह और सात दिसम्बर को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण छह और सात दिसम्बर को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इन तारीखों पर कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना मेमू, 03597/03598 रांची आसनसोल मेमू, 18085/18086 खड़गपुर रांची मेमू एक्सप्रेस, 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर और 13504/13503 बर्द्धमान हटिया मेमू एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18035/18036) का परिचालन आगा स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है, और यह आद्रा-हटिया-आद्रा खंड पर नहीं चलेगी। वहीं, 13 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के कारण भी कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 13351 धनबाद अलप्पुझा एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 9, 11, 13 और 14 दिसम्बर को निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होते हुए चलेगी, जिसके कारण ताडेपल्लीगुडेम और एलुरु स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा, 18637 हटिया सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस सात और 14 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...