युवक की लाश मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले कई जख्म के निशान

भागलपुर : भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान छोटू कुरैशी के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं। जिससे घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Goal 7 22Scope News

पुलिस मौके पर पहुंची व पूरे इलाके को घेरते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव मिलने की खबर से मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

शव की पहचान हो चुकी है – सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार

सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और हत्या अथवा अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।

यह भी पढ़े : ATM कार्ड बदलकर निकाले 40 हजार, वीडियो Viral, महिला ने दर्ज नहीं कराई FIR…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...