Advertisment

26 जनवरी पर ब्लैक डे मनाते हमले की माओवादियों की साजिश विफल

भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

औरंगाबाद : गणतंत्र दिवस पर माओवादियों द्वारा ब्लैक डे मनाने की तैयारी की सूचना पर अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में तीन दिवसीय स्पेशल नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने माओवादियों की सुरक्षा बलों पर हमले की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है. वहीं सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है.

sp 1 22Scope News

ब्लैक डे: सुरक्षाबलों पर हमले की थी तैयारी

पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस को ब्लैक डे के रूप में मनाने का प्लान किया है. यह भी सूचना मिली थी कि माओवादियों द्वारा मदनपुर थाना के जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों- पचरुखिया, सिमरियाडाह, लडुई पहाड़, बसडीह शिकारीकुआं, मुर्गडीह, बनरवा एवं आसपास क्षेत्रों में सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है.

black day12 22Scope News

इन क्षेत्रों में चलाया जा रहा सर्च अभियान

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सूचना पर उनके एवं पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद, 205 कोबरा वाहिनी एवं सीआरपीएफ की 47वीं वाहिनी के समादेष्टा के संयुक्त निर्देश पर औरंगाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार, गया के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सेवरिया, एवं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार के नेतृत्व में कोबरा, सीआरपीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम तीन दिनों तक लगातार मदनपुर थाना के बन्दी, करीबा, डोभा, मोरवा, बिदाईनगर मकरवा, बसरिया बथान पचरूखिया एवं आसपास क्षेत्रों में संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में भारी मात्रा में आतंक के सामानों की बरामदगी हुई.

black day1 22Scope News

ब्लैक डे : इन हथियारों का मिला जखीरा

पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि बरामद सामानों में तीन वाकी टाकी, एक इंटरसेप्टर, आठ मोबाइल फ़ीचर फोन, एसएलआर का 956 जिंदा कारतूस, 807 लाइव राउंड्स, 9 एमएम का 251 लाइव राउंड्स, इंसास का 1484 लाइव राउंड्स, मैगजीन के साथ 315 बोर का एक राइफल, 315 बोर राइफल का 81 लाइव राउंड्स, एक यूबीजीएल, एक ब्लैक डांगरी, एक किलो का दो केन आईइडी, 6 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 15 मीटर र्काेडेक्स वायर, सात पुल मैकेनिज्म, 60 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, नक्सल साहित्य, एक अम्यूनिशन पाउच, एक स्टील ट्रंक, चार कैमरा फ्लैश, एक एरो बम, एरो बम के लिए पांच एल्यूमीनियम रोलर, वेल्डिंग सामग्री एवं इलेक्ट्रोनिक्स सामग्री शामिल है.

8 नक्सलियों को बनाया नामजद अभियुक्त

एसपी ने कहा कि बरामद सामग्रियों में शामिल विध्वंसक सामानों को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. वहीं अन्य सामानों को विधिवत सूची तैयार कर जब्त कर मदनपुर थाना लाया गया. इस मामले में मदनपुर थाना में कांड संख्या-44/23 दर्ज किया गया है. मामले में भादंवि की धारा 147, 148, 149, 307, 353, 120 बी, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25 (1-बी) ए, 26, 35 शस्त्र अधिनियम एवं 13, 16, 18, 20 यूएपीएक्ट के तहत कुल 08 नक्सलियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इस छापेमारी अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है. नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापेमारी अभियान जारी है.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...