खड़ी कार से बरामद हुआ विवाहिता का शव, चैता गांव में मची सनसनी

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया के चैता गांव में सनसनी फैल गई। खड़ी कार से विवाहिता का शव बरामद हुआ है। करिश्मा दहेज की बलि चढ़ी। करिश्मा के परिवार वालों का कहना है कि कार खरीदने के लिए दो लाख रुपए नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाए हैं। मझौलिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मां करिश्मा की मौत से 3 मासूम बिलख रहे, गांव में पसरा मातम

आपको बता दें कि मां करिश्मा की मौत से तीन मासूम बिलख रहे। चैता गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ससुराल वालों ने शादी के बाद कार की मांग की थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए मेरी बेटी को मार डाला। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। कार के भीतर महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Betia Maut 2 22Scope News

महिला करिश्मा का शव बेतिया GMCH भेजा गया

वहीं महिला करिश्मा का शव बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करिश्मा की मौत का राज खुलेगा। मझौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। चैता गांव के वार्ड संख्या-4 में चीख-पुकार मची हुई है। विवाहिता करिश्मा की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

Betia Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े तस्कर लवकुश यादव गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

BFCL में फर्स्ट एडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को मिल...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मकसद...

बिहार पुलिस SI परीक्षा : रद्द करने की मांग, पटना कॉलेज...

पटना : बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने सोमवार यानी 15...

गिरिडीह में झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन, SIR को...

गिरिडीह: रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह के उत्सव उपवन ऑडिटोरियम में BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन)...