Nirsa- बिजली की बेतहाशा कटौती के खिलाफ मासस कार्यकर्ताओं ने बिड़ला ढाल स्थित बिजली, कार्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रर्दशन किया. मौके पर मौजूद पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने भी बिजली कटौती के लिए सरकार और डीवीसी को जमकर कोसा. मासस नेताओं का कहना था कि निरसा विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन बिजली उत्पादन केंद्र रहने के बावजूद बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.
बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद उपभोक्ताओं को तीन-तीन घंटे अंधरे में रहना पड़ता है, यदि इस स्थिति में सुधार नहीं किया जाता है तो उग्र आन्दोलन चलाना होगा
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
विभिन्न मांगों को लेकर नर्सों ने सेंट्रल हॉस्पिटल के समक्ष किया प्रदर्शन

















