अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

गिरिडीह : गिरिडीह सदर प्रखंड के चौताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई में एक प्रसूता की मौत हो गई. मृतका पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा निवासी गुलाब मिश्रा की पत्नी चंचला मिश्रा थी. घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इस मामले में परिजनों ने केंद्र में हंगामा भी किया.

मामले की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया. बताया गया कि प्रसूति महिला चंचला को प्रसव के लिए लाया गया था. जहां ऑपरेशन से उन्होंने बच्चे को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से चंचला की हालत बिगड़ने लगी थी. बताया कि उन्हें लगातार ब्लीडिंग हो रही थी. इसकी जानकारी कई बार अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन किसी ने मरीज की सूध नहीं ली.

इस दौरान चंचला की हालत और बिगड़ गई. ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स ने खून की कमी बता उसे धनबाद ले जाने को कहा. वहीं कुछ ही देर में दूसरी नर्स ने मौत हो जाने की बात बताई. घटना की सूचना पर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

चास, नगर निगम की लापरवाही, अमृत पार्क के निकट बनाया डंपिंग यार्ड  

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...