Mauni Amavasya 2026: 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 19 से शुरू होगा Gupt Navratri, गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष योग

18 जनवरी को माघ मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान, मौन व्रत और दान का महत्व। 19 जनवरी से गुप्त नवरात्र आरंभ, जानें तिथियां, योग और पूजा विधि।


Mauni Amavasya 2026 रांची: साल की पहली अमावस्या 18 जनवरी को माघ मौनी अमावस्या के रूप में मनाई जाएगी। इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है और इसे वर्ष की सबसे पवित्र अमावस्या माना जाता है। इस दिन मौन व्रत, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं।

Mauni Amavasya 2026:मौनी अमावस्या पर शुभ योग और नक्षत्रों का संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष में मौनी अमावस्या पड़ेगी। इस दिन सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लगेगा, जो अगले दिन 19 जनवरी की सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक प्रभावी रहेगा। मौनी अमावस्या के दिन हर्षण योग, बज्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्ध योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन भगवान सूर्य और भगवान विष्णु की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति मानी गई है।

Mauni Amavasya 2026: गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन गंगा जल अमृतमय हो जाता है और स्नान करने वाले साधकों के जाने-अनजाने किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन ऊन से बने वस्त्र, अन्न और धन का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। साथ ही पितरों को तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। कई श्रद्धालु पूरे माघ माह में प्रतिदिन गंगा स्नान का संकल्प भी लेते हैं।


Key Highlights

  1. 18 जनवरी को माघ मौनी अमावस्या, मौन व्रत और गंगा स्नान का विशेष महत्व

  2. मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि सहित कई शुभ योग

  3. 19 जनवरी से साल का पहला गुप्त नवरात्र शुरू, 27 जनवरी को समापन

  4. गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की गुप्त साधना का विधान

  5. माघ और चैत्र दोनों नवरात्र की शुरुआत इस वर्ष 19 तारीख से


Mauni Amavasya 2026: 19 जनवरी से शुरू होगा साल का पहला गुप्त नवरात्र

मौनी अमावस्या के अगले दिन 19 जनवरी से साल का प्रथम गुप्त नवरात्र आरंभ होगा। आचार्यों के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गुप्त नवरात्र का पहला दिन रहेगा। गुप्त नवरात्र कुल नौ दिनों तक चलेगा और 27 जनवरी को नवमी तिथि के साथ इसका समापन होगा। 23 जनवरी को पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। 25 जनवरी को अचला सप्तमी, 26 जनवरी को दुर्गाष्टमी और 27 जनवरी को नवमी तिथि रहेगी।

Mauni Amavasya 2026: गुप्त नवरात्र में 10 महाविद्याओं की होगी साधना

गुप्त नवरात्र को तंत्र साधना और गुप्त उपासना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान काली, तारा, बगलामुखी समेत दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। आचार्यों के अनुसार गुप्त नवरात्र में कलश स्थापना उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, बज्र योग और सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्ध योग के संयोग में होगी, जिससे साधना का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Highlights

Saffrn

Trending News

जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा हेतु...

Patna: भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन हेतु राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण...

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित...

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में वित्त विभाग तथा आंतरिक संसाधन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक...

रोड सेल रेलीगढ़ा में सातवें दिन मजदूरों ने बकाया मजदूरी मांगा,...

Ramgarh: सीसीएल रेलीगढ़ा कोलियरी कांटा घर के समीप उसे वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब यहां 7 दिनों से 248 दंगल के...

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन

Ramgarh: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आज गरिमामय समापन हो गया। 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को आयोजित इस...

30 और 31 मई को होगी BCECE परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img