मौनी अमावस्या आज, 4 शुभ योगों का बन रहा संयोग, स्नान-दान फलदायी

मौनी अमावस्या आज, 4 शुभ योगों का बन रहा संयोग, स्नान-दान फलदायी

रांची: मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत समेत 4 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।

हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या यानी मौनी अमावस्या मनाई जाती है। ज्योतिष प्रणव मिश्रा के अनुसार इस शुभ दिन के स्नान-दान के कार्यों का बड़ा महत्व है।

इसे भी देखे: लैंड फॉर जॉब मामला : राबड़ी, मीसा और हेमा की पेशी आज

धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन के सभी दुख-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इस दिन भक्त पवित्र नदियों, खास कर गंगा में स्नान करने के बाद मौन व्रत का पालन करते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल सादा भोजन ही करें। साथ ही जितना हो सके मौन रहने की कोशिश करें। धर्म शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन देर तक सोने से बचना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।

इसे भी देखे: लैंड फॉर जॉब मामला : राबड़ी, मीसा और हेमा की पेशी आज

देवता को अयं जरूर दें। स्नान करने से पहले तक कुछ बोलें नहीं। अमावस्या के दिन श्मशान घाट या फिर कब्रिस्तान के आसपास भी न जाएं। इस शुभ दिन पर पवित्र ग्रंथों, पुराणों, गीता, रामायण, भागवत और आध्यात्मिक ग्रंथों को पढ़ने से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शालिनी वैद्य ने बताया कि मौनी अमावस्या आध्यात्मिक उन्नति और साधना को प्राप्त करने का अभ्यास करने के लिए समर्पित दिन माना गया है। मौनी अमावस्या धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है। इस तिथि को हवन, पितृ दोष पूजा और पूर्वजों या पितरों के लिए पिंड दान आदि करना शुभ फलदायी माना जाता है।

Share with family and friends: