बेतिया : गुप्त सूचना के आधार पर योगापट्टी पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब को जब्त किया है। बता दें कि मंगलवार की रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि बगहा जिला के नदी थाना की ओर से नवलपुर के रास्ते से एक पिकअप गाड़ी में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा है। तभी थाना के रात्रि गश्ती पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पदाधिकारी के साथ लक्ष्मी चौक पर घेराबंदी कर गाड़ी चेकिंग प्रारंभ किया।
चेकिंग के दौरान सूचना के अनुसार, एक पिकअप गाड़ी को चेक किया तो पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया। जिसमें पिकअप सहित चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 734 लीटर शराब और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार चालक का नाम गुड्डू कुमार (22 वर्ष) जो अजगरी नयका टोला थाना बंजरिया मोतिहारी पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। बेतिया डीएसपी सदर-2 के द्वारा योगापट्टी थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा बताई गई।
यह भी पढ़े : लक्जरी कार से करीब दो किलो चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















