मेडिकल छात्राओं ने पटना की सड़कों पर जमकर काटा बवाल

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां मेडिकल छात्राओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सड़क जाम कर इन छात्र-छात्राओ ने जमकर प्रदर्शन किया। मेडिकल छात्रों का आरोप है कि इन्हें जबरन फेल कर दिया गया है जबकि यह सरकारी कॉलेज में अच्छे मार्क्स लेकर एडमिशन करवाए थे। प्रदर्शन और हंगामा के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि राज्य भर में लगभग 200 स्टूडेंट को फेल कर दिया गया है और वह भी केवल एक और दो नंबर से फेल किया गया है। इन मेडिकल छात्रों का यह भी आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से यह लगातार रिवैल्यूएशन और रीचेक की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। बता दें कि भारी संख्या में मेडिकल की छात्रा सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखाई दी। हंगामे और जाम से यातायात ठप्प हो गया। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड की घटना है।

यह भी पढ़े : नक्सल संगठन से संबंधित कागजात व अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ राजेश गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...