बोकारोः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चास के हिडेन पार्क के सभागार में आज एक बैठक की। इस बैठक के तहत कमेटी के 139 वीं स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियां तथा उसकी रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं कमिटी के सामने अपनी अपनी बाते रखी।
ये भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने प्रधानमंत्री मन की बात का आम लोगों के साथ रांची के इरगु टोली में सुना
28 नवंबर को मनाई जाएगी स्थापना दिवस
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 28 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर मनाई जाएगी।


