रविशंकर प्रसाद ने NHAI अधिकारी संग की बैठक

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने एनएचएआई अधिकारी संग बैठक की। पटना साहिब लोकसभा के अंतर्गत चल रहे भारत सरकार के प्रमुख परियोजना जेपी सेतु के समानांतर छह लेन एलिवेटेड पुल (लागत 3200 करोड़), एम्स से अनीसाबाद तक चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर (लागत 1000 करोड़) सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही इन सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही काला दियारा में पुल निर्माण के कार्य आरंभ करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से बात की।

प्रसाद ने कहा की पटना में कार्यरत विकास कार्य और क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारी के साथ बैठक हुई जिसमें कई समस्याओं के निदान हेतु चर्चा हुई। पटना के विकास कार्य को गति प्रदान करने पर विशेष जोड़ दिया गया। आज पटना साहिब लोकसभा के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई और कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या के समाधान हेतु और आवागमन सुचारू रूप से चले इसके लिए मेरा पूरा प्रयास है की क्षेत्र के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में सड़क की समस्या का निदान किया जाए। इस दिशा में लगातार हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे, ग्रामीण सड़क सहित कई योजनाएं के माध्यम से सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...