चास नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक

कार्यकर्ताओं ने महापौर प्रत्याशी के तौर पर संजू देवी के नाम का रखा प्रस्ताव

चास (बोकारो) : आगामी चास नगर निगम चुनाव को लेकर समाजसेवी बिनोद कुमार व उनकी पत्नी संजू देवी चिरा चास में अपने आपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं संग आगामी निगम चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किये। इस बैठक में चास नगर निगम के 35 वार्डाें से कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने चास नगर निगम के महापौर के प्रत्याशी के रूप में संजू देवी का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर संजू देवी को महापौर के प्रत्याशी के रूप मे नाम की घोषणा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी।

अलग-अलग वार्ड से आयी महिलाओं ने उनका पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि आपके साथ हमारा पूरा वार्ड है। महापौर प्रत्याशी संजू देवी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आपलोगों ने मुझे महापौर प्रत्याशी के रूप में चुना उसके लिये सदा आभारी रहूंगी। मुझे पूरी उम्मीद है की आप सभी का आशीर्वाद इसी तरह बना रहेगा।

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...