कॉलेजों में इंटर एडमिशन बंदी के खिलाफ छात्रों का आक्रोश, AISF के नेतृत्व में सौंपा गया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Jamshedpur: नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेजों में इंटरमीडिएट में एडमिशन बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के बैनर तले छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। साकची आमबगान मैदान से जिला मुख्यालय तक सैकड़ों छात्रों ने मार्च निकाला और उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को छात्र विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। AISF के राज्य सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि कॉलेजों में इंटर का एडमिशन बंद करना शिक्षा का बाजारीकरण है और इससे लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षा को कॉर्पोरेट और माफिया के हाथों में सौंपने की है ताकि छात्र सवाल न पूछ सकें। उन्होंने कहा कि AISF और छात्र संगठनों का यह आंदोलन सड़क से संसद तक जारी रहेगा। इस मौके पर शहर के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्टः लाला जबीन

 

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...