केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का प्रयास लाया रंग, एचईसी कर्मियों को मिलेगा तीन माह का वेतन

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास ने एचईसी कर्मियों के लिए रंग लाया। उनके प्रयास से रक्षा मंत्रालय प्रोजेक्ट के अंतर्गत काफी लंबे समय से फंसी बकाया राशि एचईसी को मिली है। इस कड़ी में आज एचईसी मुख्यालय में प्रबंधन के साथ भाजपा नेता विनय जायसवाल के साथ बैठक हुई। इसमें एचईसी कर्मियों को तीन माह का वेतन देने पर सहमति बनी। साथ ही सप्लाई कर्मी पूर्व की भांति कार्य करते रहेंगे। उन्हें आगे कोई दिक्कत नहीं होगी, इसका भी भरोसा दिया गया।

बच्चों की स्कूल फीस माफ कराई जाएगी

वहीं बैठक के दौरान एचईसी में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस कम करने की मांग भी उठी। इस पर प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस जरूर माफ कराई जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ एवं भाजपा नेता विनय जायसवाल को महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने आभार व्यक्त किया।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...