Commercial Advertisment

एमजीएम के जूडो खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, पांचवी बार बना ओवरऑल चैंपियन

बोकारोः जिले में जूडो संघ द्वारा दो दिवसीय बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता का समापन आज किया गया. दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरआॅल चैंपियनशिप का खिताब लगातार पांचवी बार अपने नाम किया है. वहीं जीजीपीएस सेक्टर 5 के खिलाड़ी फर्स्ट रनरअप रहे. मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सेकेंड रनरअप रहे. वहीं थर्ड रनरअप बेरमो प्रखंड के खिलाड़ी रहे. प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कराई जाएगी उसमें हिस्सा लेंगे.

जूडो संघ एवं अभिषेक कुमार अकाउंट्स अड्डा कोचिंग सेंटर के द्वारा अंडर-12 किड्स कैटिगरी में 4 खिलाड़ियों को आज 12 हजार कैश प्राइज स्कॉलरशिप के रूप में दिया गया. इन खिलाड़ियों में मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल के सुमित कुमार और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल यशराज, प्रियदर्शनी सिंह और स्पर्श राज शामिल है.

वहीं सब जूनियर कैडेट जूनियर एवं सीनियर जूडो खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ 8 खिलाड़ियों को 40 हजार स्कॉलरशिप बोकारो जिला जूडो संघ के द्वारा दिया गया. इन खिलाड़ियों में चास जूडो क्लब के दिव्यांशु कुमार, संदीप कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 से खुशी सिंह, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल से अंजली कुमारी, एमजीएम आदित्य सिंह, क्रिसंट पब्लिक स्कूल चास से खुशी उपाध्याय शामिल हैं. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आदित्य जोहरी, रचना जोहरी, चीफ मैनेजर अनूप मिंज, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर (ओएनजीसी) अक्षय गुप्ता उपस्थित थे.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में साक्षी श्रीवास्तव, जेब नाज, ऋषिका कुमारी, शालू कुमारी, आर्यन कुमार, आयुष कुमार ठाकुर, आयुष कुमार, जूडो संघ के मुख्य निर्णायक उपेंद्र कुमार और प्रिंस कुमार का योगदान रहा. प्रतियोगिता का आयोजन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सिनियर कैटिगरी में किया गया. बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता को ओएनजीसी, डालमिया सीमेंट, सलूजा गोल्ड, बोकारो क्लब, अबया इंटरप्राइजेज, अकाउंट्स अड्डा, स्मार्ट प्रेप, सलूजा एजुकेशनल ट्रस्ट, एफिशिएंट लर्निंग कॉमर्स इंस्टिट्यूट, एसआर होममेकर सहित कई संस्थान की सहायता से सफल रहा.

 

 

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...