मिड डे मील में मिला सांप, 100 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहारः अररिया जिले के स्कूल में मिड डे मील में सांप निकला है, जिसे खाने से करीब 100 छात्र छात्रा बीमार हो गए. आनन फानन में सभी बीमार बच्चों को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों के दल ने बीमार बच्चों का इलाज किया. मिड डे मील को एक एनजीओ के द्वारा सप्लाई किया गया था.

चिकित्सकों के दल ने बीमार बच्चों का इलाज किया

सूचना के बाद फारबिसगंज सदर एसडीओ समेत एएसडीओ,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, जोगबनी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौशरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. बीमार बच्चों को देख उनके इलाज के लिए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इलाज के लिए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश

बच्चों के खाने में मरा सांप मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और परिजन स्कूल में पहुंचे. इसके बाद स्कूल के शिक्षकों के साथ बहस शुरू हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. वहीं फारबिसगंज एसडीओ ने बताया कि मामले को लेकर प्रशासन गंभीर है. अभी प्राथमिकता के आधार पर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. मामले में जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी.

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...