मंत्री भगवान कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- गुंडे-मवाली व जनता की संपत्ति लूटने वालों पर पुलिस देगी गोलियों से जवाब

सासाराम : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग नए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा आज यानी 16 मई को सासाराम पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार में हो रहे एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर गुंडे मवाली गुंडागर्दी नहीं छोड़ेंगे, जनता के संपत्ति को लूटने का काम करेंगे तो पुलिस की राइफल पानी नहीं उगलेगी। गुंडे-मवाली और जनता की संपत्ति लूटने वालों पर पुलिस का राइफल गोलियां उगलेगी।

पुलिस जब गोलियां चलाएगी तो उसके निशाने पर सीधे अपराधी होंगे – मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सासाराम में कहा कि पुलिस जब गोलियां चलाएगी तो उसके निशाने पर सीधे अपराधी होंगे। यह गोली आम जनता के सुरक्षा के लिए चलेगी। बता दें कि कैमूर से दिल्ली जाने के दौरान सासाराम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान मंत्री ने यह बयान दिया है। भगवान सिंह कुशवाहा मंत्री बनने के बाद पहली बार इस क्षेत्र के दौरे पर आए हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों से बिहार में हो रहे एनकाउंटर को जायज ठहराया और कहा कि पुलिस से अपराधियों में दहशत होना चाहिए।

Minister Bhagwan Singh Kushwaha 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सहयोग शिविर : एक महीने पहले शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, फरियादी के शिविर में पहुंचने तक समस्या समाधान का लक्ष्य

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...