मंत्री Madan Sahani ने पूछा ‘यादव कुशवाहा भाई भाई तो बाकि जातियां क्या है?’

पूर्वी चंपारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से एनडीए के साथ राज्य सरकार का गठन किया है तब से कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने पहले दो बार गलती कर दी थी कि राजद के साथ चले गए थे लेकिन अब वे इधर उधर नहीं जायेंगे। नीतीश कुमार के अब एनडीए में ही रहने की बात को मंत्री मदन सहनी ने उनका बड़प्पन करार दिया।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी बड़े नेता हैं और यह उनका बड़प्पन है कि उन्होंने अपनी भूल सबके सामने स्वीकार की और कहा कि दो बार राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन किय ाजिससे राजनीतिक और सामाजिक नुकसान हुआ है। इसी वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार बार कहते हैं कि हमें दो बार राजनीतिक धक्का लगा है, यह हमारी राजनीतिक भूल थी कि हम उन लोगों के साथ गठबंधन किया।

मंत्री मदन सहनी ने राजद पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कभी भी सीएम नहीं बन पाएंगे। राजद हरा गमछा पर बैन लगा रही है वह अपनी राजनीतिक पहचान मिटाने में जुटी हुई है। राजद के वोटबैंक में सेंधमारी हो रही है इस बात का डर लालू परिवार को सता रही है। उनकी नीति नियत ठीक नहीं तभी तो अब वे यादव कुशवाहा भाई भाई की बात कर रहे हैं। उन्हें बाकि जाति के बारे में भी बताना चाहिए कि अन्य जाति क्या है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    शराबबंदी पर फिर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का छलका दर्द, कहा- बिहार सरकार ने कानून बदला…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Madan Sahani Madan Sahani

Madan Sahani

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...