मंत्री प्रेम ने कहा- राजग नेतृत्व में ही क्षेत्र का विकास संभव

आरा : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार तरारी विधानसभा के उपचुनाव में आज सहार प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने एकवारी, अनुआ, गुलजारपुर, छोटकी खड़ाव और अठपा सहित कई गांवों में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया एवं सभा को सम्बोधित किया। सहार पहुचने पर राजग नेताओं ने प्रेम कुमार का जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि यहां के विधायक जब सुनील पांडेय थे तो यहां के विकास की चर्चा पूरे राज्य में होती थी लेकिन आज इस क्षेत्र की चर्चा दूसरे रूप में होती है।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सुनील पांडेय ने जितना इस क्षेत्र का विकास किए, उतना आजादी के बाद किसी नेता ने नहीं किया था। यह क्षेत्र नरसंहार के लिए पहले जाना जाता था लेकिन सुनील पांडेय के कार्यकाल में विकास के लिए जाना जाता था। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए पांच साल जितना काम किया उतना नौ साल में लोग बर्बाद कर दिए। आज सड़के टूटी है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हो गई। विपक्ष के लोग बस हंगामा करना, गरीबों को ठगने का काम करते है। वहीं राजग गठबंधन के लोग क्षेत्र के विकास, अमन चैन और शांति के लिए काम करते है। राजग सरकार के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है। सभी के लिए कल्याणकारी योजना चल रही। मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और जीविका के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे कई योजना पर सरकार काम कर रही है। बिहार सरकार ने रोजगार में रिकॉर्ड स्थापित किया। हम आप सबसे आग्रह करने आए है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को भारी बहुमत से जिताए।

यह भी देखें :

पूर्व विधायक सुनील पांडेय ने हसनबजार, अमई, मझियाव और सहेजनी सहित कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इन्होंने लोगों से मिलते हुए कहा कि आप सब ने जब भी हमको मौका दिया। हमने क्षेत्र में अमन चैन शांति व्यवस्था कायम किया। भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रयास किया। हमारे कार्यकाल में कभी दंगे नहीं हुए। हर गांव में योजना का लाभ दिलवाया। आज नौ साल के स्थिति से भी आप सब अवगत है। क्षेत्र में विकास की स्थिति बदहाल हो गई। सड़के टूट गई। दंगे भी हुए। व्यवसायकरने वाले लोगों को परेशान भी किया गया। इसलिए मैं आग्रह करने आया हूं कि 13 नवंबर को कमल निशान के सामने बटन दबाकर आपके अपने बेटे विशाल प्रशांत को मत देकर विजयी बनाएं।

वहीं राजग के कई वरीय नेता रामेश्वर चौरसिया, हुलास पांडेय, पूर्व मंत्री संतोष निराला, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रोलमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, रालोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, ममता सिंह, पुष्पा कुशवाहा, भाजपा नेता कामेश्वर सिंह, अवधेश राम, जितेंद्र राम, राजेन्द्र प्रसाद चन्द्रवंशी और अशोक कुशवाहा समेत कई नेता अपने साथियों के साथ भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- 5 सालों में झारखंड को बदहाल बना दिया हेमंत सरकार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...