राजग ने सबको दिया सम्मान, किया हर वर्ग का काम – उपेंद्र कुशवाहा

आरा : तरारी विधानसभा उपचुनाव में आज रोलमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में तरारी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जन संपर्क एवं सभा को संवोधित किया। जगह जगह राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का ढोल नगाड़े फूल माला से स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने आज कातर, जेठवार, तरारी, देव, फतेहपुर, सिकरहटा, मोपती, कैलोडिह, एकवारी, बरुणा, बरुही और बघनी में जनसभा एवं सम्पर्क किया।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजग नेतृत्व में ही देश या राज्य या तरारी क्षेत्र का विकास सम्भव है। किसी के बहकावे में नही पड़ना है। जो सम्मान राजग नेतृत्व ने हमारे समाज को दिया है वह कोई दूसरी दल नहीं दे सकता। राजग सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा अतिपिछड़ा समाज के लिए कई कल्याणकारी योजना चल रही और लोगों को इसका फायदा भी मिल रहा। इसलिए एकजुट रहते हुए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत को वोट दे। आपके वोट से न सिर्फ भाजपा की जीत होगी बल्कि राजग गठबंधन का साथी होने के नाते मुझे भी काफी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में साथ में प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, संजय मेहता, रोलमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, जागा कुशवाहा, संतोष चन्द्रवंशी, सुभाष चन्द्रवंशी, सुनील पाठक, नागेंद्र यादव, सुबोध केशरी, अंकित राय, अजय मेहता, हम के मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह और अशोक राम समेत कई थे।

शांभवी चौधरी के रोड-शो में उमड़े लोग

लोजपा रामविलास के वरीय नेत्री सह सांसद शांभवी चौधरी ने तरारी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में पीरो में रोड शो किया। जिसमें अपने लोकप्रिय महिला एवं सबसे कम उम्र के युवा सांसद को देखने के लिए पीरो की जनता उमड़ पड़ी। रोड़ शो के लिए सड़कों पर महिलाओं, युवाओं एवं व्यवसायिक वर्ग के लोगों ने इंताजर भी किया। जिधर से यह काफिला गुजरा लोगो की तादाद बढ़ती चली गई। जगह जगह पर इनका स्वागत भी किया गया। जिसमें महिलाओं, युवा वर्ग एवं ब्यवसायिक वर्ग के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी ली।

रोड़ शो में शाम्भवी चौधरी के साथ शायन कुणाल एवं भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के छोटे भाई संदीप पांडेय भी साथ में थे। रोड़ शो को लेकर पीरो के लोगों मे काफी उत्साह भी देखने को मिला और लोग अपने लोकप्रिय नेत्री को देखने के लिए आतुर दिखे वही सेल्फी लेने वाकई युवा एवं महिलाओं की भी संख्या काफी थी। रोड़ शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए युवा सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि मैं जिधर भी गई वहां भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत के समर्थन में लोग उत्साहित दिखे। मैं दलित समाज से आती हूं , जितना सम्मान मुझे राजग गठबंधन में मिला वह मेरे लिए गर्व का विषय है।

Rituraj 22Scope News

राजग नेतृत्व ने दलित महादलित समुदाय के उत्थान के लिए जितनी योजनाएं चलाई है उतना किसी और सरकार ने नहीं किया।मैं आप सबसे एक युवा प्रत्याशी जो दिन रात क्षेत्र के विकास के बारे में चिंतित रहता है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए जाना जाता है उसके समर्थन में मैं आपसे वोट मांगने आई हूं। आप सब के समर्थन और इस रोड़ शो में उमड़ी भीड़ इस बात का गवाह है कि भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जीत सुनिश्चित है लेकिन हमें 13 नवंबर को एक एक मत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में डालना है। ताकि भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत की जो सोच विकसित तरारी बनाने की है उसे अमलिजमा पहनाई जा सके। साथ ही इन्होंने यह भी कहा कि 13 नवंबर को जो लोग घर गांव से बाहर है उन्हें भी आमंत्रित कर मत डलवाए ताकि तरारी में विकास की गंगा फिर बहे। इस दौरान युवाओं ने खूब नारे भी लगाए।

यह भी देखें :

खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

भोजपुर के तरारी विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में जनसंपर्क करने पहुंचे। खगड़िया से लोजपा (आर) के सांसद राजेश वर्मा का आरा में स्वागत किया गया। सांसद राजेश वर्मा जनसंपर्क करने के बाद रविवार को आरा शहर के बांसटाल में नगर निगम की महापौर इंदु देवी के आवास पर पहुंचे। जहां महापौर इंदु देवी ने उन्हें अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन, आलोक अंजन उर्फ छोटे, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभू जैन, भाजयुमो के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह आदि, प्रिंस सिंह, विशाल सिंह, मुन्ना सिंह, प्रतिक राज और अशोक सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

MP Arun Bharti 22Scope News
खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा का हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़े : ‘इस बार गलती दोहराना नही है, तरारी से NDA प्रत्याशी को एकजुट होकर है जीताना’

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...