तेजस्वी पर मंत्री प्रेम का पलटवार, कहा- वक्फ बोर्ड पर विपक्ष के नेता का बयान में कोई तर्क नहीं

पटना : वक्फ बोर्ड के अधिकारों में हस्तक्षेप पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की समय-समय पर कानून में किसी भी गलती को सुधारने की जिम्मेदारी है। कांग्रेस के समय में यह कानून बना था और अब की मोदी सरकार इसमें संशोधन कर रही है। सरकार का अधिकार और दायित्व आम लोगों के हित में काम करना होता है। केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए काम कर रही है। कोई भी संशोधन को लेकर केंद्र सरकार सोच समझकर काम कर रही है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि वक्फ बोर्ड के अधिकारों में हस्तक्षेप कर बीजेपी देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है।

यह भी पढ़े : BJP MLA ने कहा- वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से कर देना चाहिए समाप्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...