Advertisement
Advertisement
Advertisement

भभुआ में मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का मंत्री संतोष सिंह ने किया शुभारंभ

भभुआ में मां मुंडेश्वरी कला महोत्सव का श्रम मंत्री संतोष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

कैमूर : भभुआ से आज एक अद्भुत सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत हुई है। जहां भभुआ रिक्रिएशन क्लब प्रांगण रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का उदघाटन बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह और भभुआ के भाजपा विधायक भरत बिंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री ने कलाकारों और दर्शकों का अभिवादन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धरोहर और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अद्भुत माध्यम हैं।

DIARCH Group 22Scope News

 

नई पीढ़ी को अपनी जड़ो से जोड़ने का माध्यम है यह महोत्सव

महोत्सव के निदेशक अमरीश तिवारी ने बताया कि यह चार दिवसीय इस कार्यक्रम में स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का खुला मंच प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चित्रकला, मूर्तिकला,लो क कला, आधुनिक कलात्मक अभिव्यक्तियों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। कलाकारों ने मां मुंडेश्वरी की महिमा और क्षेत्रीय संस्कृति को अपने रंगों में सजाया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और कलामय हो उठा। यह कार्यक्रम प्राचीन कला-संस्कृति को पुनर्जीवित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भभुआ सहित अन्य जिलों से आए कला-प्रेमी शामिल हुए। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा और कार्यक्रम का आनंद लिया।

यह भी पढ़े : सड़कों से आसमान तक तरक्की की ओर बढ़ता बिहार – नितिन नवीन 

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chaibasa Road Accident: जगन्नाथपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिता-पुत्र को...

 Chaibasa Road Accident में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद NH-20...

Palamu Road Accident: अनियंत्रित पिकअप ने चार लोगों को कुचला, दो...

 Palamu Road Accident में पांडू प्रखंड के खुरा गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे...

Jharkhand Government Employees: विदेश जाने से पहले सरकारी कर्मचारियों को लेनी...

Jharkhand Government Employees के लिए विदेश यात्रा के नए नियम लागू हुए हैं। निजी खर्च पर विदेश जाने से पहले भी विभागीय अनुमति लेना...