राजगीर महोत्सव में पहुंचे JDU के मंत्री और सांसद

नालंदा : बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार आज राजगीर महोत्सव में भाग लेने नालंदा पहुंचे। जहां उन्होंने राजगीर महोत्सव के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने राजगीर महोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से बताया की यहां के इतिहास के बारे में लोगों को जानने के लिए ही इस तरह की महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है।

यही कारण है कि वह महोत्सव में भाग लेने के लिए नहीं आए हैं। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव को भी राजगीर महोत्सव में भाग नही लेने पर उन्होंने कहा कि जब हम प्रभारी मंत्री के नाते आ गए हैं। तो पूरी सरकार आ गई। वहीं शराबबंदी पर भी उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण तरीके से लागू है। जहां भी शराब बिक्री की सूचना मिलता है। उसपर तत्काल सूचना दें प्रशासन कार्रवाई करेंगे।

नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में आज राजगीर महोत्सव का उद्घाटन के साथ आगाज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व दोनों ने राजगीर महोत्सव परिसर के ग्राम श्री मंडप में लगाए गए सभी स्टॉलों को बारीकी से देखा। इतना ही नहीं महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजगीर के स्टेट गेट हाउस मैदान में पहुंचे हैं।

इस दौरान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य की दर्जा मिलनी चाहिए। अगर बिहार को विशेष राज्य की दर्जा मिल गई। तो बिहार विकसित राज्यों में कि श्रेणी में आ जाएगा। जबकि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को राशि नही दी जा रही है। इतना ही नहीं मनरेगा में भी राशि देने में आना कानी किया जा रहा है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...