दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर से मिले मंत्री श्रवण कुमार

नई दिल्ली : जदयू कोटे से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। कल यानी 29 जून को जदयू पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में भाग लेने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार भी दिल्ली गए हुए हैं। साथ ही जदयू के कई नेता और मंत्री दिल्ली आज ही पहुंच गए हैं।

इस बीच मंत्री श्रवण कुमार आज नई दिल्ली में जदूय कोटे से केंद्र सरकार में शामिल केंद्रीय राज्यमंत्री कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय रामनाथ ठाकुर से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। मुलाकात के क्रम में श्रवण कुमार ने रामनाथ ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्मिलित होने के लिए अपनी शुभकामाएं दी और उनके कुशल नेतृत्व एवं सफल कार्य प्रणाली अंतर्गत बिहार राज्य को अधिक से अधिक लाभान्वित होने तथा विकास के पथ पर अग्रसर कराने हेतु विश्वास व्याक्त किया। रामनाथ ठाकुर राज्यमंत्री ने भी श्रवण कुमार को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से निश्चित रूप से बिहार जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

यह भी पढ़े : CM नीतीश की अध्यक्षता में 29 जून को दिल्ली में बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...