Nalanda पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, कहा ‘सरकार…’

नालंदा: एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचे बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कृषि वानिकी के तहत 10 लाभुको के बीच चेक का वितरण किया। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि वन विभाग लोकहित के विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। पेड़ लगाने वाले लोग इस धरती पर भगवान के स्वरूप हैं।

किसानों को एक पेड़ लगाने में दस रुपए का लागत आता है तो उस पेड़ के पोषण के बाद वन पर्यावरण विभाग उस लाभुक को 70 रुपए का भुगतान करती है। उन्होंने नालंदा के कमल किशोर प्रसाद को 163340 रूपये, सोनू कुमार को 86300 रूपये, कांति देवी को 40900 रूपये, राकेश कुमार को 36700 रूपये, सूरज कुमार को 23800 रूपये, अंबिका प्रसाद को 14880 रूपये, दीपलाल गुप्ता को 14840 रूपये, पंकज कुमार प्रियदर्शी को 8800 रूपये, हरेराम को 23180 रूपये एवं सुनील कुमार को 13950 रुपए का चेक दिया।

मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि वन विभाग वनों के अंदर वास करने वाले अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए सरकार कदम उठा रही है। बकरी पालन, मुर्गी पालन, गोपालन, मधुमक्खी पालन आदि रोजगार से उन्हे जोड़ा जा रहा है। विभाग हरित पौधे, ईको टूरिज्म एवं किसानों के लिए भी कार्य कर रही है। राजगीर के जेठियन् में डैम बनाने का निर्णय लिया गया है। कैमूर में रिजर्व टाइगर और अररिया के रानीगंज में जू सफारी का निर्माण होगा।

महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति भवन पहुंचे मंत्री

मंत्री डॉ प्रेम कुमार जयशंकर प्रसाद स्मृति भवन पहुंचे और जयशंकर प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अनिल कुमार गुप्ता एवं रामचंद्र प्रसाद जी के मांग पर मंत्री ने नगर परिषद के प्रतिनिधियों से संवाद कर इस मार्ग का नाम महाकवि जयशंकर प्रसाद मार्ग करने की पहल करने को कहा। मौके पर डीएफओ राजकुमार एम, रेंज पदाधिकारी रंजन शर्मा, रेंज पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, डॉ प्रमोद सहित अन्य मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में Road पर मिला था शव, ‘दोस्त ने ईंट पत्थर से कूच कर दी थी हत्या’

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...