पटना में 2 करोड़ से अधिक की लागत से 5 पथों का होगा कायाकल्प, मंत्री ने किया शिलान्यास

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री व बांकीपुर से बीजेपी के विधायक नितिन नवीन के द्वारा राजधानी पटना के कुल पांच पथों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान पटना के डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी, स्थानीय वार्ड पार्षद अनीता देवी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। शिलान्यास के क्रम में मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना। साथ ही तुरंत संबंधित अधिकारी से बात कर निरस्तीकरण करने का निर्देशन दिया।

Goal 6 22Scope News

मंत्री ने बांकीपुर विधानसभा में भूगर्भ नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मंत्री नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत कृष्णा मंडल स्थित वार्ड संख्या-22 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत मनोरमा अपार्टमेंट से स्व. छोटेलाल सिंह तक 49.89 लाख रुपए की लागत से भूगर्भ नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय नागरिकों के साथ किया। इस अवसर पर उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी और वार्ड पार्षद अनीता देवी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बांकीपुर विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले, प्रत्येक गली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, यही हमारा लक्ष्य, यही हमारा संकल्प है।

मंत्री ने 49.02 लाख की लागत से PCC सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

वहीं मंत्री ने आज ही बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत कृष्णा मंडल स्थित वार्ड संख्या-22 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत किताब भवन गली मेन रोड से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग तक 49.02 लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय नागरिकों के साथ किया। इस अवसर पर उपमहापौर और वार्ड पार्षद सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Mantri Nitin Navin 1 1 22Scope News

नितिन नवीन ने भूगर्भ नाला व PCC पथ निर्माण कार्य का स्थानीय नागरिकों के साथ किया शिलान्यास

नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत कृष्णा मंडल स्थित वार्ड संख्या-23 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत हजारी उत्सव हॉल से एचपी गैस ऑफिस होते हुए रामानुज शर्मा के आवास तक 19.72 लाख रुपए की लागत से भूगर्भ नाला एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय नागरिकों के साथ किया। वहीं कृष्णा मंडल सहित संपूर्ण बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचनात्मक विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। कृष्णा मंडल अंतर्गत बोरिंग रोड स्थित श्रीकृष्णापुरी मुहल्ला में मकान सं-151F से 156F एवं 157F से 164F तक मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत 32.40 लाख रुपए की लागत से भूगर्भ नाला एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय नागरिकों के साथ किया।

Mantri Nitin Navin 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- PM ने बिहार को दिए छह हजार करोड़ का उपाहार, CM ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...