पटना : राजधानी में नाबालिग बच्ची के अपहरण होने का मामला को पटना पुलिस ने करीब सात घंटे के अंदर सुलझा लिया है। मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके से बीते 13 अप्रैल की रात में नाबालिक बच्ची अचानक गायब हो गई थी। जिसकी लिखित शिकायत परिजनों द्वारा शास्त्री नगर थाने में दर्ज कराया गया। मामले की जानकारी मिलते हैं और शिकायत दर्ज होते हैं।
डीएसपी-2 साकेत कुमार के नेतृत्व में शास्त्री नगर थाने की पुलिस में पांच सदस्य टीम का गठन किया गया और टीम इस वक्त रवाना हो गई। शास्त्री नगर थाना के पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और मानवीय सूचना के आधार पर लापता बच्ची को ढूंढने के प्रयास में निकल गई। वहीं बच्ची को सकुशल बक्सर स्टेशन से बरामद किया। जिस दौरान दो नाबालिगों को हिरासत में भी लिया गया है।
फिलहाल पटना पुलिस ने सकुशल बच्चों के बरामद कर थाने लाई है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शास्त्री नगर थाना क्षेत्र डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में नाबालिग को बरामद कर आगे की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है। वहीं इस मामले में छात्रा को बहला फुसलाकर ट्रेन से बक्सर ले गए जहां पुलिस टीम पहुंच छात्रा को सकुशल बरामद किया है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़े : Breaking : छठ के समापन के बाद बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में 3 महिला, एक की मौत
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















