Nalanda में घर में घुस कर बदमाशों ने की लूटपाट, नकदी समेत…

नालंदा: Nalanda में रविवार की रात डकैतों के ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। घटना रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत इतासंग गांव की है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गांव के स्व. मनोहर प्रसाद के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चार की संख्या में हथियारबंद बदमाश घर में घुस कर महिला को बंधक बनाया और करीब दो लाख रूपये नकद समेत जेवरात लूट ले गए। मामले में पीड़िता किरण देवी ने बताया कि वह बीती रात अपने घर के कमरे में सोई हुई थी।

करीब 10 बजे खटपट की आवाज हुई, जैसे ही नींद खुली तो सामने चार व्यक्ति खड़े थे। उनलोगों ने हाथ पैर पकड़ लिया और मुंह को दबा दिया। जब उनसे बचने का प्रयास करने लगी तो उन लोगों ने मारपीट भी की। सभी बदमाश हथियार से लैस थे। रस्सी से हाथ पैर बांध दिया और आलमीरा की चाभी मांगने लगे। तब उन्होंने कहा कि अलमीरा खुला हुआ है तब बदमाशों ने उन्हें वैसे ही छोड़ दिया और करीब 10 मिनट तक घर में लूट-पाट करने के उपरांत वापस चले गए। जब उन्होंने देखा कि सभी बदमाश घर से निकल गए। तब किसी तरह से वह बंधन मुक्त होकर पड़ोसी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बदमाश घर की छोटी बाउंड्री फांदकर घर के अंदर प्रवेश किये और लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। छठ पर्व को लेकर किरण देवी की बेटी घर आने वाली थी। इसी को लेकर उसने कुछ दिन पूर्व 50 हजार रुपए छठ पर्व पर खर्च के लिए भेजे थे। महिला के पति की कुछ साल पूर्व मौत हो गई है। किरण देवी सत्संग एवं पूजा पाठ से जुड़ी रहती है। जिसकी वजह से घर भी अधिकांश दिनों में बंद ही रहता है।

रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि बदमाश आम बोलचाल की भाषा प्रयोग कर रहे थे। जिससे यह जाहिर हो रहा है कि लोकल गिरोह का इसमें हाथ है। पूर्व से ही बदमाशों को यह बात पता है कि महिला घर में अकेली रहती है। वहीं इस मामले में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रात्रि करीब 10:30 बजे रहुई थाना को फोन पर सूचना प्राप्त हुई की इतासंग गांव स्थित किरण देवी के घर में चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर महिला को बंधक बना 70 हजार नगद समेत आभूषण की लूटपाट की है।

घटना की सूचना मिलने के उपरांत रहुई थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम का सहयोग लिया जा रहा है। हर एक संभावित बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। शीघ्र कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा एवं इस कांड में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Chhath Festival को लेकर सुल्तानगंज में जुटने लगी है व्रतियों की भीड़, की जा रही है पर्याप्त व्यवस्था

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...