कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी, रेलवे फाटक को पहुंचाया नुकसान

Koderma: जिले में एक बार फिर से हाथियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। पहले जहां जंगली हाथियों ने किसानों की फसलों, घरों और इंसानी जीवन को निशाना बनाया था, वहीं अब उन्होंने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। धनबाद–गया रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के आगे स्थित गड़गी रेलवे फाटक का है। जानकारी के अनुसार, बीती रात हाथियों के एक झुंड ने रेलवे फाटक में लगने वाले बूम (लोहे की छड़) को तोड़ दिया।

आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई की:

घटना की सूचना मिलते ही परसाबाद आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फाटक को लोहे की जंजीर से घेरकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की, ताकि रेल परिचालन बाधित न हो।
अधिकारियों के अनुसार, चूंकि यह फाटक गांव की सड़क को पार करने वाला मार्ग है, इसलिए रात के समय यातायात न होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

वन विभाग पहले भी खदेड़ चुकी थी झुंड को:

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को लगभग 40 हाथियों का झुंड जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद और आसपास के इलाकों में देखा गया था। वन विभाग की टीम ने लगातार कोशिशों के बाद झुंड को जंगल की ओर भगा दिया था। माना जा रहा है कि उसी झुंड से बिछड़ा हुआ एक हाथी अब अपने समूह की तलाश में भटक रहा है और इस कारण से रेलवे फाटक, खेतों और गांवों में उपद्रव मचा रहा है।

 प्रशासन और वन विभाग सतर्क:

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और वन विभाग की टीमों ने मौके का जायजा लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय समूह में बाहर निकलने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ाने और हाथियों के मूवमेंट की मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की है।

रिपोर्टः अमित कुमार

 

 

 

CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब...

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना...

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...