हजारीबागः बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सिंदवारी पंचायत भवन प्रागंन में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और त्वरित समाधान किया.
मौके पर विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सारी योजनाओं को पहुंचाने की है.
जन चौपाल में मुख्य रुप से विधवा पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि,आवास, डोभा, तालाब आदि की मांग उठी. इस अवसर पर कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, मनरेगा और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहें. मौके पर करीबन दो हजार ग्रामीणों के पेंशन आवेदन को स्वीकार किया गया.
रिपोर्ट-आशिष

















