अमित शाह से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुलाकात पर अटकलों का दौर तेज

हजारीबाग: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की शुक्रवार को हुई मुलाकात राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दोनों के बीच संवाद हजारीबाग के मेरू स्थित बीएसएफ कैंप में हुआ, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 59वें रेजिंग डे समारोह में शामिल होने आए थे।

कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग और चतरा के भाजपा सांसद समेत मांडू के विधायक जेपी पटेल अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। अंबा प्रसाद की केंद्रीय गृहमंत्री संग मुलाकात ने सबको चौका दिया है।

अंबा प्रसाद ने अमित शाह का झुककर अभिवादन किया। दोनों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि ऐसी मुलाकातों को शिष्टाचार मुलाकात की संज्ञा दी जाती है और यही बात अंबा प्रसाद ने भी कही, लेकिन इससे कांग्रेस नेताओं के कान खड़े हो गए हैं।

हाल ही में ऐसे कई मौके आए हैं, जब अंबा प्रसाद की नाराजगी सामने आई है। ताजा मामला हजारीबाग में खासमहल की एक जमीन का विवाद भी है, जिसमें अंबा प्रसाद और उनके पिता राज्य सरकार के पूर्वमंत्री योगेंद्र साव का नाम सामने आया। प्रशासन ने उक्त जमीन पर बनी दीवार को हटा दिया। अंबा प्रसाद ने इसे राजनीतिक पदयंत्र बताया है

उनका इशारा एक माननीय की और भी था। बिना नाम लिए उन्होंने कहा था कि सबकुछ उनके इशारे पर हो रहा है। प्रशासन के रूख पर भी उन्होंने नाराजगी जताई थी।

बताया जाता है कि अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव की इच्छा हजारीबाग संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की है ऐसे में अमित शाह से मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे है

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...