विधायक ने अग्नि पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

विधायक ने अग्नि पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

रतनमाला (पश्चिम चंपारण) : मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रत्नमाला पंचायत के वार्ड नंबर-10 में गुरुवार को दोपहर अचानक लगी आग में एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गया। दूसरे दिन चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह अग्नि पीड़ितों के घर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। साथ ही जरुरी सामग्री कपड़ा, बर्तन, कम्बल, बिछावन, चिवड़ा, मीठा और खाद्य सामग्री आदि सामानों का वितरण पीड़ितों के बीच किए।

उन्होंने बताया कि अंचलाधिकारी को फोन कर दिया गया है। जो पीड़ितों को 9800 रुपया का चेक एक दो दिन के अन्दर सभी को दे दिया जाएगा। मौके पर हेमंत मिश्रा, जिला पार्षद रामधनी पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार, साहब उपाध्याय, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप सिंह, विकास मित्र और दुखी राम सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: