पेट्रोल छिड़क कर विवाहिता को जिंदा जलाया, पति समेत 2 गिरफ्तार

बेतियाः जिले में एक विवाहिता को पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जला दिया गया है. घटना नौतन थाना अंतर्गत खड्डा टोला की है. जहां विवाहिता किरण देवी को उसके ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया. किरण देवी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. जिसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है.

किरण देवी और उसकी मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. गंभीर रूप से घायल किरण देवी और उसकी मां ने बताया कि उसके पति जितेंद्र कुमार, सास और ननद उसके साथ पहले मारपीट किए और उसके बाद शरीर के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया.

पेट्रोल छिड़क कर विवाहिता को जिंदा जलाया

वहीं मामले में नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया घटना घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है. घायल विवाहिता का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. घायल महिला के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकि दर्ज कर ली गई है. इस मामले में पति समेत दो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है.

रिपोर्टः जितेंद्र गुप्ता

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...