विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने ग्रामीणों के बीच मांदर का किया वितरण

लोहरदगाः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा बरवा टोली स्थित अपने कार्यालय में ग्रामीणों के बीच सैकड़ो मांदर का वितरण किया गया. विधायक आज लोहरदगा में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए साथ ही अपने कार्यालय में करमा पर्व को देखते हुए झारखंड की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मांदर और नगाड़ा बांटा.

वित्त मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की जरूरत है. हमारे झारखंड में छोटानागपुर के आदिवासियों के जितने भी गीत, नृत्य के प्रकार है और रिझवार है. उन सबको हम आदिवासियों की जीवन शैली, समाज संरचना और सांस्कृतिक मूल्यों को बरकरार रखने की आवश्यकता है. मांदर झारखंड का प्राचीन और अत्यंत लोकप्रिय वाद्य यंत्र है. यह हमारे संस्कृति सभ्यता की पहचान है.

रिपोर्टः दानिश रज़ा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...