मरीज के बेहतर इलाज के लिए विधायक ने दी 50 हजार की सहायता राशि

हजारीबागः हजारीबाग मिल्लत कॉलोनी निवासी परवेज अख्तर के 8 वर्षीय पुत्री फरहीन अख्तर के बेहतर इलाज के लिए विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा सरकारी मदद मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 50 हजार की राशि उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें- सर्द रात में गर्मी का एहसास करा गए अभिजीत भट्टाचार्य

हजारीबाग स्थित आवास में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने ब्लड कैंसर पीड़ित फरहीन अख्तर के रिश्तेदार सैयद दानिश को 50 हजार का चेक सौंपा व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक द्वारा पहल करने के बाद लगभग 5 लाख की राशि भी बहुत जल्द पीड़ित के इलाज के लिए उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए भी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।

कैंसर रोग से ग्रसित है बच्ची

विदित हो कि परवेज अख्तर की 8 वर्षीय पुत्री फरहीन अख्तर ब्लड कैंसर रोग से ग्रसित है एवं वर्तमान में सीएमसी वेल्लोर में इलाजरत है। इलाज में हो रहे अत्यधिक खर्च व परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण विधायक अंबा प्रसाद से सहयोग करने हेतु अनुरोध किया था जिसके बाद विधायक ने मदद उपलब्ध कराई है। इस दौरान बड़कागांव प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, चंदन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...