सर्द रात में गर्मी का एहसास करा गए अभिजीत भट्टाचार्य

जमशेदपुरः पूस की सर्द रात में रविवार को पूरा शहर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जमशेदपुर विंटर कार्निवल के समापन पर पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य को सुनने के लिए उमड़ पड़ा। अभिजीत ने आशिक हूं मैं कातिल भी हूं गीत के साथ एंट्री ली, जो श्रोताओं में गर्मी का एहसास करा गया। इस तरह जोश भरी आवाज के साथ संगीत का सफर शुरू हो गया।

अभिजीत भट्टाचार्य 22Scope News

अभिजीत ने अपनी गायिकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

अभिजीत बीच-बीच में श्रोताओं से रूबरू भी होते रहे। उन्होंने कहा कि गूगल कहता है कि वह 6000 गीत से अधिक को आवाज दे चुके हैं। सभी गीतों को एक शाम में समेट पाना मुश्किल है। दूसरे ही पल उन्होंने आवाज दी, बड़ी मुश्किल है ,खोया मेरा दिल है, कोई उसे ढूंढ के लाए ना और श्रोता भी उनके साथ गुनगुनाने लगे।

ये भी पढ़ें- शादी की खुशी गम में बदला, सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत 

एक बार माइक अभिजीत के तरफ तो दूसरे मर्तबा श्रोताओं की ओर था। कार्यक्रम में दर्शक अंत तक डटे रहे। इसी कार्यक्रम के साथ जमशेदपुर विंटर कार्निवल का शानदार समापन हुआ।

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...