Advertisment

विधायक को करना था उद्घाटन, कर दिया आजसू नेता ने, मामला हुआ दर्ज  

रामगढ़/भुरकुंडा : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद द्वारा शास्त्री चौक में कुछ दिनों पूर्व 200 केवीए का ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली के उपकरण उपलब्ध कराया गया था. लेकिन आनन-फानन में आजसू नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए रविवार को ही इसका उद्घाटन कर दिया गया जबकि  तय कार्यक्रम के अनुसार बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को उसी दिन ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करना था.

सरकारी काम में बाधा डालने, दबंगई करने तथा गुंडागर्दी करने के मामले में आजसू नेता रोशन लाल चौधरी समेत 18 लोगों पर भुरकुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.  भुरकुंडा (पतरातू) थाने में सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल और कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भुरकुंडा द्वारा लिखित आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल भुरकुंडा शास्त्री चौक में लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन आजसू नेता रोशन लाल चौधरी और उनके समर्थकों द्वारा बिजली विभाग के मिस्त्री को डरा धमका कर निजी स्वार्थ और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और सरकारी कार्य का उल्लंघन करने पर आजसू नेता और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट : मुकेश कुमार सिंह

Bihar AI Ecosystem: अब AI बताएगा सरकारी प्रोजेक्ट में देरी और...

Bihar AI Ecosystem: बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य...

JPSC Exam Cancellation Stay: JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! हाईकोर्ट...

JPSC Exam Cancellation Stay: झारखंड में सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम आदेश...

Giridih Driving Licence Camp: गिरिडीह के 13 प्रखंडों में लगेगा ड्राइविंग...

Giridih Driving Licence Camp: जिले के लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब आसान होने जा रही है। उपायुक्त रामनिवास यादव के...