Jamshedpur MGM Incident पर विधायक सरयू राय और पूर्णिमा दास ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

Jamshedpur MGM Incident

Jamshedpur : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में पुराने जर्जर भवन के छज्जे के गिरने से हुई घटना के बाद जमशेदपुर के पूर्वी और पश्चिमी विधायक सरयू राय और पूर्णिमा दास साहू घटना स्थल पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों विधायकों ने इस घटना के बाद जमशेदपुर के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर लापरवाही और लिपापोती का आरोप लगाया है।

Jamshedpur MGM Incident में छज्जा गिरने से मची सनसनी
Jamshedpur MGM Incident में छज्जा गिरने से मची सनसनी

ये भी पढ़ें- Jamshedpur के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा, मेडिसिन वार्ड का छज्जा गिरा, कई मरीज मलबे में दबे… 

Jamshedpur MGM Incident : घटना अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही का परिणाम है

विधायक सरयू राय ने कहा कि यह घटना अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस भवन में मरीजों का इलाज चल रहा था, वह बिलकुल जर्जर हो चुका था और प्रशासन को इसके बारे में पहले से जानकारी थी। इसके बावजूद इस भवन में मरीजों का इलाज जारी रखा गया, जो कि बिल्कुल अस्वीकार्य है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur MGM Accident पर सीएम ने दिये जांच के आदेश, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को… 

राय ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इस गंभीर मुद्दे को नज़रअंदाज़ किया और इस दुर्घटना की रिपोर्ट को दबाने की कोशिश की। विधायक सरयू राय ने इस संदर्भ में और भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “पूर्व स्वास्थ्य मंत्री या वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री दावा करते हैं कि उन्होंने कई योजनाओं पर काम किया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इन योजनाओं में से अधिकांश आधी अधूरी रह गईं।

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : नकली विदेशी शराब का बड़ा खुलासा, खड़े ट्रक से शराब का जखीरा बरामद… 

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार-पूर्णिमा साहू

एक योजना में से तीन काम पूरे किए जाते हैं, जबकि दो काम छोड़ दिए जाते हैं, जिससे योजनाओं की सफलता पर सवाल उठते हैं। यह लापरवाही सीधे तौर पर स्वास्थ्य व्यवस्था की गिरावट को दिखाती है।”

Jamshedpur MGM Incident राहत कार्य में जुटी प्रशासन
Jamshedpur MGM Incident राहत कार्य में जुटी प्रशासन

ये भी पढ़ें- Palamu : अपराधियों का तांडव! फूंक डाली पोकलेन, अंधाधुन फायरिंग से दहशत… 

इसके बाद विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह घटना स्वास्थ्य विभाग के प्रति जनता के विश्वास को तोड़ने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की गहरी जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- Breaking : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक ने दागी अब्दाली मिसाइल! हाई अलर्ट में भारत… 

जमशेदपुर में इस घटना के बाद जनता में गुस्सा और चिंता का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक पुराने और जर्जर अस्पताल भवनों में इलाज किया जाएगा और सरकार इस दिशा में कब ठोस कदम उठाएगी।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...