फारबिसगंज सीमांचल का एक औद्योगिक केंद्र है – MLA विद्यासागर केसरी

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा ऐसे में तमाम जो विधायक हैं अपने-अपने क्षेत्र में लगातार एक्टिव हैं, लोगों से मिल रहे हैं और संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए फारबिसगंज से बीजीपी के विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने कहा कि फारबिसगंज सीमांचल का एक औद्योगिक केंद्र हैं जहां पर बहुत कुछ विकास कार्य किया गया है।

फारबिसगंज में औद्योगिक दृष्टिकोण से और भी विकास कार्य होने हैं – बीजीपी विधायक विद्यासागर केसरी

बीजीपी के विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा कि औद्योगिक दृष्टिकोण से और भी विकास कार्य होने हैं। फारबिसगंज का जितना कायाकल्प होगा उतना ही सीमांचल विकसित होगा। क्योंकि बगल में नेपाल है। नेपाल से सटे हुए होने के कारण औद्योगिक व्यापार का एक बड़ा केंद्र बन गया है। हमारे द्वारा फारबिसगंज के लिए बहुत कुछ कार्य किया गया है और अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। सबसे जो बड़ी समस्या है बाढ़ को लेकर के है। क्योंकि बगल में कई नदियां हैं जिससे बाढ़ की समस्या हमारे क्षेत्र वासियों को झेलना पड़ता है।

अगले 5 वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे – विद्यासागर केसरी

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बिहार दौरे पर यह कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि अब आने वाले समय में बाढ़ को लेकर के जो समस्या क्षेत्र वासियों को झेलना पड़ता है। उससे कहीं ना कहीं निजात मिलेगा। बाकी हमने बहुत सारा विकास कार्य किया है। अपने क्षेत्र को लेकर के और इस बार भी अगर हम चुनकर आते हैं तो और भी विकास कार्य करेंगे। इससे फारबिसगंज को एक तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र बनाने में मदद मिलेगा।

विद्यासागर केसरी ने कहा- अमित शाह ने विधायक, सांसद और विधान परिषदों के साथ की बैठक

विद्यासागर केसरी ने बात करते हुए कहा की गृह मंत्री अमित शाह ने सभी विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों और सांसदों के साथ जो बैठक की। उसमें उन्होंने यही कहा कि केंद्र और राज्य की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं या जो भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उसके बारे जन-जन तक पहुंचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विजन है उसे आम लोगों तक पहुंचना है। 2025 में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनाना है। अपने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाना है। कार्यकर्ताओं से मिल बैठकर विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना है। तमाम बातें अमित शाह ने इस बैठक में कही।

यह भी देखें :

तेजस्वी के पास कोई विजन नहीं – BJP MLA

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर के विद्यासागर केसरी ने कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। उनके पास कोई विकास का रोड मैप नहीं है। इसीलिए हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ से कुछ बोलते रहते हैं। जनता के बीच में उनका कोई भी लोकप्रियता नहीं है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को पसंद कर रही है। आने वाले समय में हमलोग 200 प्लस सीट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़े : मिथिलांचल पर मोदी की क्यों है खास नजर, लगभग 5 महीने बाद दूसरी बार पहुंचेगे PM

अंशु झा की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...